फैंटम इलेविन 12 रन से विजयी रहा




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में फैंटम इलेविन का मुकाबला डॉ क्लब गाजियाबाद से हुआ। मैच में फैंटम इलेविन 12 रन से विजयी रहा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में डॉ क्लब गाजियाबाद ने टॉस जीतकर फैंटम इलेविन को पहले बल्लेबाज करने का निमंत्रण दिया। फैटम इलेविन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। पंकज कुमार ने 34 गेंद में 54 रन की पारी खेली। 

निशांत चौधरी ने 42 व अंशुमान ने 31 रन का योगदान दिया। सौरभ व डॉ बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए। डॉ क्लब गाजियाबाद 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 164 रन बनाकर आउट हो गया और 12 रन से मैच हार गया। सौरभ सिंह ने 45 गेंद पर 71 रन बनाए। डॉ बिष्ट ने 39 व मोहित पंडित ने 21 रन का योगदान दिया। गौरव चौधरी, हनी व अंशुमान ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज कुमार को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post