रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती आरडीसी स्थित गाजियाबाद बार परिसर में मनाई गई। गाजियाबाद बार में कार्यरत प्रजापति समाज के सभी अधिवक्ताओं द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति पूजा-अर्चना की गई। दीप प्रज्वलित कर फूल माला चढ़कर भगवान दक्ष प्रजापति की पूजा की गई।
भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बार अध्यक्ष ब्रह्म दत त्यागी, सचिव वरुण त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता बी. के. चित्तौड़िया, रजनीकांता सत्य प्रकाश आर्य, ब्रहम प्रजापति मुकेश कुमार प्रजापति, रवि गोला, रंजना प्रजापति, रिशिपाल प्रजापति, सुनील प्रजापति आदि भी मौजूद रहे।