समाजवादी पार्टी ने मनाया 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', सामाजिक न्याय का लिया संकल्प




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी गाजियाबाद द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय 4, आरडीसी राजनगर पर 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस' (आरक्षण दिवस) गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के संयुक्त नेतृत्व में हुआ।बइस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि 26 जुलाई देश के इतिहास का ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण की शुरुआत की थी। महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय के सपनों को शाहूजी महाराज ने इसी दिन धरातल पर उतारा, जो आगे चलकर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से भारतीय संविधान का मूल आधार बना।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि 'संविधान-मानस्तंभ' लोकतंत्र, स्वतंत्रता और बंधुत्व का प्रकाशस्तंभ है। जब तक संविधान सुरक्षित है, तब तक हर गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित का हक और आरक्षण अक्षुण्ण है। वर्तमान दौर में संविधान की गरिमा बनाए रखना और उसके मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है, क्योंकि संविधान ही हमारा असली कवच है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने देश से गैर-बराबरी दूर करने, सामाजिक न्याय की मशाल जलाए रखने और भारत को मजबूत, समतावादी व प्रगतिशील राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान 'जय हिंद, जय संविधान, जय सामाजिक न्याय' के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, महानगर उपाध्यक्ष नरेश बत्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन भास्कर जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास हैदर चौधरी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इरफान अमन चौधरी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष असलम कुरैशी, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला सचिव सौदान गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस अली, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी विवेक त्यागी, नौशाद अली सैफी, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, बिजेंद्र सिंह बाईसोया, महेंद्र यादव, विनोद सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, राजकुमार भारती, अमित जाटव, नसीम खान, राजेश यादव, निजाम खान, साजिद सैफी, साहिल खान, रवि जाटव, प्रवीण कुमार, विशाल जाटव, संजय कुमार, राहुल सिंह, जितेंद्र जाटव, संजीव सागर, सोनू सैनी, गौरव भास्कर, अंकित जाटव, उस्मान खान, जिले खान, रिजवान चौधरी, अत्ताउल्लाह खान, राहुल रावत, कार्यालय प्रभारी सहित जिले एवं महानगर के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post