शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सौरभ गर्ग को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एजुकेशन स्टार्टअप ई होम टयूटर्स के संस्थापक सौरभ गर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में उनके योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि  शिक्षाविद  ऋचा सूद ने सौरभ गर्ग को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। 

सौरभ गर्ग ने वर्ष 1994 में ई होम टयूटर्स की स्थापना की। तब से अब तक उन्होंने शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराने तथा हजारों युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके नवाचार और समर्पण ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। 

सम्मान प्राप्त करने के बाद  डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि यह सम्मान उनके साथ जुड़े सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों का है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वे शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post