रोजबेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कारगिल के शहीदों को नमन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में रविवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गयां। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध 1999 में भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को नमन किया। उन्होंने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से भारतीय जवानों की वीरता व शौर्यता को सलामी दी। 

स्कूल के डायरेक्टर सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के साहस, बलिदान और ऑपरेशन विजय की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। कारगिल विजय दिवस युवाओं में देश प्रेम और सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत करता है। 

स्कूल की प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर ने कहा कि सरहद पर तैनात जवानों के कारण ही हम सब चौन की नींद सौ पाते हैं। कारगिल विजय दिवस इस बात का प्रतीक है कि हमारे देश के बहादुर व जाबांज जवानों का मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post