एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी का गणेश अस्पताल में हुआ स्वागत


◼️स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योग विकास पर हुई चर्चा



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :-  उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को नेहरूनगर स्थित गणेश अस्पताल पहुंचे। उनके आगमन पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, प्रदेश के विकास तथा एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
गणेश अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और अस्पताल की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि निजी स्वास्थ्य संस्थान भी जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। डॉ. प्रतीक शर्मा ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संभावनाओं पर मंत्री से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उद्यमों को भी एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से नई संभावनाएं और प्रोत्साहन मिल सकता है। इस अवसर पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्योग, निवेश, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान गणेश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर महामंत्री गौरव चौपड़ा तथा अस्पताल के प्रशासक संजय केसरवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संस्कार और सादगी की मिसाल बने भूपेंद्र चौधरी
डॉ. अर्चना शर्मा का चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
गाजियाबाद। गणेश अस्पताल के दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपनी सादगी, विनम्रता और भारतीय संस्कारों का परिचय दिया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने गणेश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भावपूर्ण क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। एक वरिष्ठ नेता और मंत्री पद पर होने के बावजूद भूपेंद्र चौधरी का यह व्यवहार उनकी सरलता और संस्कारित व्यक्तित्व को दशार्ता है। भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले भूपेंद्र चौधरी कार्यकतार्ओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ सहज एवं आत्मीय व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। अस्पताल परिसर में यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने भूपेंद्र चौधरी के विनम्र स्वभाव की सराहना की। उपस्थित जनों का कहना था कि ऐसे संस्कार और व्यवहार ही किसी जनप्रतिनिधि को जनता के बीच विशेष पहचान दिलाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post