न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे विश्व योग दिवस मनाया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। गायत्री मन्त्र के पश्चात योग शिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनो, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने आसनों, प्राणायाम व ध्यान से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने सभी को विश्व योग दिवस की बधाई दी। 

रूचि गुव्प्ता ने कहा कि योग प्राचीन भारत में उत्पन्न ऐसी कला है जो मानव को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है, स्वस्थ बनाती है। योग से तनाव से मुक्ति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है। योग का वर्गीकरण चार भागो में किया गया है। पहला है कर्म योग, दूसरा ज्ञान योग, तीसरा भक्ति योग और चौथा क्रिया योग है। योग ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिससे हम शारीरिक व मानसिक बीमारियों को मूल रूप से समाप्त कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post