झलकारी बाई को नमन कर आगरा से भरी हुंकार, 12वें राष्ट्रीय कोरी समाज अधिवेशन के लिए दिखा उत्साह





विशाल वाणी.....✍🏻

आगरा :-  21 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कोली (कोरी) समाज के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए आगरा से समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक हुंकार भरी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार, मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहेंगी। 

इस अवसर पर रवि माहौर एडवोकेट ने कहा कि कोरी समाज देश और प्रदेश में किसी भी समाज से कम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा में विभिन्न राजनीतिक दल लंबे समय से कोरी समाज की उपेक्षा करते आए हैं, जबकि समाज का वोट बैंक काफी प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनावों में कोरी समाज अब इस उपेक्षा को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।रवि माहौर ने कहा, "अब समाज का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी रणनीति पर निर्णय करेगा। जो पार्टी समाज के हितों की बात करेगी, समाज उसका साथ देगा। 

'वोट हमारा, राज तुम्हारा' की स्थिति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।" बैठक की अध्यक्षता राजकुमार माहौर (जिलाध्यक्ष) ने की। इस दौरान रवि माहौर एडवोकेट (अध्यक्ष, यूथ विंग), नवल माहौर (प्रदेश उपाध्यक्ष), अभिषेक कोटिया (मंत्री), रविंद्र माहौर, मधु माहौर, लक्ष्मी माहौर, माधुरी माहौर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post