◼️प्रद्युम्न जैन व अनंत जैन के नेतृत्व में गाजियाबाद के सैकडों लोग दो बसों से बांसेरा पार्क पहुंचे
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-अर्हं ध्यान प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के विशेष आशीर्वाद से संचालित अर्हं ध्यान योग, आयुष मंत्रालय व दिल्ली विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में गंगा विहार, सराय काले खाँ, नई दिल्ली स्थित बांसेरा पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। गाजियाबाद से भी 2 बसों में 100 से अधिक लोग बांसेरा पार्क पहुंचे और कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग कर खुद को, परिवार को, समाज को व देश को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। गाजियाबाद से एक बस प्रद्युम्न जैन व एक बस अनंत जैन के नेतृत्व में गई।
अनंत जैन ने मंच से योग का प्रदर्शन किया द्ध अर्हं ध्यान योग की वरिष्ठ अन्तरप्पा डॉ रुचि जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बाद कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग कराया। डॉ रूचि जैन ने कहा कि योग पूरे विश्व को भारत का एक ऐसा अनमोल तोहफा है, जो ना सिर्फ पूरे विश्व को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है, वरन पूरे विश्व में शांति व समानता की स्थापना भी कर सकता है। योग हमें बाहर से ही अंदर से भी मजबूत बनाता है, जिससे हम विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय में सफल होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त कर समाज, देश व विश्व के विकास में योगदान करते हैं।
अर्हं ध्यान प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज अर्हं ध्यान योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा को पुनर्जीवित कर शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण करने का कार्य कर रहे हैं। प्रद्युम्न जैन ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना का विज्ञान है। यह मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। जब हमारे मन, शरीर व आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है, तभी हम शाीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत होते हैं तथा गलत मार्ग पर जाने से बचते हैं और सही निर्णय लेकर समाज, देश व विश्व के विकास में भागीदार बनते हैं।
प्रद्युम्न जैन ने कहा कि सिर्फ योग ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिससे विश्व को ना सिर्फ स्वस्थ व मजबूत बनाया जा सकता है, बल्कि शांति व समानता की स्थापना भी कर सकते हैं।