राजस्थान समाज 1974 द्वारा राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974  द्वारा घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अवसर पर छबील लगाकर भीषण गर्मी में हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। साथ ही तुलसी का पौधा भी वितरित किया गया। संस्था की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया गया। रेखा भुवालका, रेनु अग्रवाल नूतन बंसल आदि ने भी सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post