रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि ग़ाज़ियाबाद सहित पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं से शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस होने के बावजूद बिजली काट दी जा रही है। जांच में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, लेकिन उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
प्रमुख समस्याएं:
1500-2000 रुपये बैलेंस होने पर भी अचानक बिजली कटना
गलत रीडिंग और बढ़े हुए बिल आना
शिकायत के बाद भी समय पर समाधान न मिलना
बुजुर्गों और गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत
महानगर अध्यक्ष ने मांग की कि बिजली विभाग तुरंत सभी स्मार्ट मीटरों की जांच कराए और जब तक तकनीकी खामियां दूर नहीं होतीं, तब तक पुरानी व्यवस्था बहाल रखी जाए। जनता की गाढ़ी कमाई से बिल भरने के बाद भी अगर अंधेरे में रहना पड़े तो यह 'डिजिटल लूट' के बराबर है।
सुभास पार्टी मांग करती है कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर घर-घर जाएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे।
पवन सक्सेना
महानगर अध्यक्ष, गाज़ियाबाद
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी