आरकेजी ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- आर. के. जी. ग्लोबल स्कूल  ऐकसटेंसन  गाज़ियाबाद में मातृ दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं भावनात्मक वातावरण के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पूरे कार्यक्रम में खुशी, उत्साह और अपनत्व का सुंदर माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके पश्चात माताओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों ने सभी का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों, मधुर संगीत एवं उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कला कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल कैप्टन डॉ. दिनिषा भारद्वाज सिंह ने उपस्थित सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “माँ परिवार की शक्ति, संस्कारों की आधारशिला और बच्चों की प्रथम गुरु होती है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माताओं की भूमिका अतुलनीय है।” उन्होंने अपने प्रेरणादायी वचनों से सभी को प्रोत्साहित किया तथा माताओं के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर को और यादगार बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का भी आयोजन किया, जिनमें माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण तालियों और उत्साह से गूंज उठा। माताओं ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भावनात्मक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया। सभी अभिभावक एवं अतिथि विद्यालय द्वारा किए गए भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रसन्न मन से लौटे।

Post a Comment

Previous Post Next Post