राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान, गाजियाबाद में “अश्वमेध 1.0” हार्डवेयर आधारित तकनीकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी), गाजियाबाद के सीएसई–आईओटी विभाग द्वारा अपनी पहली मेगा हार्डवेयर तकनीकी प्रतियोगिता “अश्वमेध 1.0” का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष सीएसई–आईओटी के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं हार्डवेयर आधारित प्रोजेक्ट्स को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण प्रसाद (ग्रुप एडवाइजर, आरकेजी ग्रुप), डॉ. बी.सी. शर्मा (डायरेक्टर, आरकेजीआईटी), डॉ. आर.के. यादव (डीन एकेडमिक्स एवं हेड, ईसीई), डॉ. रामेन्द्र सिंह (डीन एक्रेडिटेशन) एच.जी. गर्ग (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. पुनीत चंद श्रीवास्तव (डीन, ईआईआई), डॉ. विपुल गोयल (हेड एचआर), विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वैभव शर्मा (सह-संयोजक, हॉबी काउंसिल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल का विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. बी.सी. शर्मा एवं एच.जी. गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं। वहीं डॉ. बी.सी. शर्मा ने कहा कि “अश्वमेध 1.0” विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें व्यावहारिक तकनीकी अनुभव प्रदान करने का एक उत्कृष्ट मंच है।

प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रोबोटिक्स, आईओटी, एआई/एमएल आधारित सिस्टम्स तथा स्मार्ट टेक्नोलॉजी से जुड़े नवाचारपूर्ण हार्डवेयर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विवेक तिवारी (ऑटोमेशन इंजीनियर, एचसीएल टेक) ओम पंत (एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर, न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर), सुश्री कृतिका सिंह (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, यूजीएक्स.एआई) एवं सुश्री कृति शर्मा (साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, रिस्कबर्ग कंसल्टेंसी प्रा. लि.) ने अपनी विशेषज्ञता के आधार पर प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में टीम “विजन गार्ड” ने प्रथम, “रुद्र-एक्स” ने द्वितीय तथा “एग्रीटेक प्रो” ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सुश्री श्रुति सक्सेना, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स एवं छात्र समन्वयकों द्वारा किया गया। “अश्वमेध 1.0” ने छात्रों के तकनीकी कौशल, नवाचार एवं टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हुए संस्थान में तकनीकी संस्कृति को और सशक्त बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post