रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की जर्जर हालत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस महापुरुष ने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" का नारा देकर देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उनकी प्रतिमा आज गंदगी, धूल और उपेक्षा के बीच खड़ी है। प्रतिमा के आसपास टूटी टाइल्स, उगी हुई झाड़ियां और कूड़े का ढेर उस सोच को दर्शाता है जो सिर्फ जयंती पर माल्यार्पण तक सीमित है। पवन सक्सेना ने कहा कि जल्द से जल्द काम शुरू करवाये नगर निगम साफ सफाई रोज करवायें और देखभाल के लिए कर्मचारी लगाएं ,मरम्मत और लाइटिंग लगाये, सुभास पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
नेताजी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान