5 मई से दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगी लीजेंडस प्रीमियर लीग





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड नंदग्राम पर 5 मई से गिरिजा शंकर सोनी की स्मृति में टी 20 लीजेंडस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। लीग में 5 टीमें भाग लेंगी। 

लीग आयोजक अखिलेश सोनी व मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि 5 टीमों में गाजियाबाद टाइटंस, गाजियाबाद ग्लैडटर्स, गाजियाबाद रॉयल्स, गाजियाबाद चैलेंजर्स व गाजियाबाद नाइटस शामिल है। गाजियाबाद टाइटंस के मालिक संजीव जैन, गाजियाबाद ग्लैडटर्स के मालिक पंकज शर्मा, गाजियाबाद रॉयल्स के मालिक मोहित सेमसन, गाजियाबाद चैलेंजर्स के मालिक राज शर्मा व गाजियाबाद नाइटस के मालिक जावेद खान हैं। 

प्रत्येक टीम में 15-15 खिलाड़ी हैं, जिन्हें ऑप्शन में खरीदा गया है। प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता व उप विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। लीग के आयोजक अखिलेश सोनी, निहित जैन, निशांत जैन, अखिलेश सोनी, मौहम्मद आरिफ हुसैन, राघवेंद्र व रोशन लीग को सफल बनाने में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post