धर्माचार्य पंडित महेश चंद वशिष्ठ के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज


◼️महाराजश्री ने धर्माचार्य पंडित महेश चंद वशिष्ठ को दिल्ली संत महामंडल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भेंट किया

◼️पंडित महेश चंद वशिष्ठ सनातन धर्म के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं: श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- धर्माचार्य पंडित महेश चंद वशिष्ठ को दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को नसरतपुरा स्थित श्री बाबा लालद्वारा मंदिर में उनका अभिनंदन समारोह हुआ। समारोह में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाराजश्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर दिल्ली संत महामंडल का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि पंडित महेश चंद वशिष्ठ सनातन धर्म के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। वे देश-विदेश में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की पताका फहरा रहे हैं। दिल्ली संत महामंडल का लक्ष्य देश के सभी संतों को एक कर सनातन धर्म के प्रकाश से पूरे विश्व का कल्याण करना और देश को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है। इसी लक्ष्य के तहत उन्हें दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भक्ति वेदांत महायोगी महाराज गुरूजी ने कहा कि आज समाज व देश को धर्म व सेवा कार्यों के लिए समर्पित पंडित महेश चंद वशिष्ठ जैसे संतों की आवश्यकता है। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि पंडित महेश चंद वशिष्ठ के समर्पण व सेवा भाव को देखते हुए ही उन्हें दिल्ली संत महामंडल का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से दिल्ली संत महामंडल के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री एवं जूना अखाड़ा के सचिव महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज ने कहा कि दिल्ली संत महामंडल का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनकर पंडित महेश चंद वशिष्ठ सनातन धर्म को मजबूत करने के कार्य को और अधिक तेजी से कर सकेंगे। दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज ने कहा कि पंडित महेश चंद वशिष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से संस्था को मजबूती मिलेगी।

महामंडलेश्वर श्री चंद्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर अजब दास महाराज (लोनी), श्रीमहंत कन्हैया गिरि महाराज, प्राचीन देवी मंदिर द्वारकापुरी दिल्ली गेट के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के सचिव महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत राम पदार्थ दास महाराज, श्रीमहंत रामा पुरी महाराज, महंत मुकेशानंद गिरि महाराज, राजेश्वरानंद महाराज, महंत विजय गिरि महाराज, महंत शुक्र पुरी महाराज, महंत अमन गिरि महाराज, महंत दुर्गा दास महाराज, कोतवाल महंत मंगलदास महाराज, महंत शैलेंद्र गिरि महाराज आदि ने भी पंडित महेश चंद वशिष्ठ का अभिनंदन किया।

पंडित महेश चंद वशिष्ठ ने कहा कि दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज द्वारा उन्हें दिल्ली संत महामंडल का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस जिम्मेदारी को निभाकर वे संस्था को मजबूत करने के साथ सनातन धर्म का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करेंगे।
बी.के. शर्मा ‘हनुमान’ ने मंच संचालन किया। श्री दूधेश्वर शृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल ने भोजन व्यवस्था संभाली। एडवोकेट सागर शर्मा, एडवोकेट सौरभ शर्मा, एडवोकेट ऋषभ शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post