भारतीय सैन समाज मोदीनगर द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर भारतीय सैन समाज (रजि.) मोदीनगर द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली, बाबूलाल सैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज तथा गिरीश मथुरिया ने संत शिरोमणि सैन महाराज और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह सैन ने की।

समारोह में पंकज भारद्वाज सैन, घनश्याम ठाकुर, अनिल सैन, डॉ. राजेन्द्र चंदेला सैन, लोक दल नेता रविदत्त सैन मुरादनगर, अनिल सामंत, किरणपाल सैन, प्रमोद तंवर एडवोकेट, निरंजन प्रकाश सैन, कृष्णराज सैन सभासद, महेश सैन पिलखुवा और उमेश चंद सैन जिला अध्यक्ष गाजियाबाद जनसेवा दल मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद तंवर एडवोकेट ने किया, जबकि व्यवस्था सचिव ललित राजौरिया और कोषाध्यक्ष वीरपाल सैन ने संभाली।

मुख्य अतिथि विनोद वैशाली ने सैन धर्मशाला में कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं शिक्षा, व्यवसाय व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाबूलाल सैन ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय और शिक्षा सुधारों पर प्रकाश डाला। अंत में अध्यक्ष ललित सैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post