बहुजन जागरूकता मिशन ने किया विचार गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 3 जनवरी, दिन शनिवार को के एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुभाष नगर घुकना गाजियाबाद में बहुजन जागरूकता मिशन के तत्वाधान में विचार गोष्टी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अध्यापक, अध्यापिकाओं, छात्र छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। उसके बाद छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं की भाषण प्रतियोगिता की गई जिसमें भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। 

वक्ताओं में स्कूल प्रबंधक राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, सर्वेश मैडम, बहुजन जागरूकता मिशन से दीपक पुष्कर प्रवेश कुमार, इंजी. एस पी गौतम अध्यापिका आरती मैडम आदि ने माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।  मंच संचालन दीपक पुष्कर और आरती मैडम ने किया। इस अवसर पर बहुजन जागरूकता मिशन टीम द्वारा स्कूल में साफ सफाई करने वाली 4 महिलाओं को भी सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। अंत में बहुजन जागरूकता मिशन के संयोजक इंजी. एस पी गौतम ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को उनकी परफॉर्मेंस के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और धन्यवाद दिया। 

के एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र कुमार और प्रबंधिका अंजू मैडम, दोनों स्कूल की प्रधानाचार्या कोमल शर्मा और सर्वेश मैडम का भी इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया । स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बहुजन जागरूकता मिशन की समस्त टीम को अपनी और पेन, डायरी और कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। 

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक राजेंद्र कुमार, प्रबंधिका अंजू मैडम, प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, सर्वेश मैडम, बहुजन जागरूकता मिशन के संरक्षक आनंद प्रकाश,   लिखीचंद, संयोजक इंजी. एस पी गौतम, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार, प्रवक्ता दीपक पुष्कर, मीडिया प्रभारी जुगनू गौतम, गार्गी गौतम, म्यूजिक टीचर आरती मैडम, समस्त स्कूल स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post