रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पहले वृंदा कप में स्ट्राइकर स्पोटर्स क्रिकेट अकैडमी व दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच खेले गए मैच में स्ट्राइकर स्पोटर्स क्रिकेट अकैडमी 127 रन से विजयी रही। शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक कुमार को मैन ऑफ द पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस स्ट्राइकर स्पोटर्स क्रिकेट अकैडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।
हार्दिक कुमार ने 74 गेंद पर 8 चौकों व 9 छक्कों की मदद से 112 रन की शानदार शतककीय पारी खेली। रेयांश काम्बोज ने 25 व यजुर तेवतिया ने 23 रन का योगदान दिया। अक्षित व अतुल्य ने 2-2 विकेट लिए। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट 23 ओवर में महज 82 रन पर ही आउट हो गया। शिवंस ने नाबाद 23 रन, अर्जुन ने 11 व आदित्य जोशी ने 10 रन का योगदान दिया। अभिनव यादव ने 3 व सौम्या ने 2 विकेट लिए।