विशाल वाणी......✍🏻
आगरा :- आशा/आशासंगिनी कर्मचारी संगठन (उ०प्र०)जनपद शाखा -आगरा के तत्वाधान में आगरा जिले की आशा बहनों ने जिलाध्यक्ष,पप्पी धनगर के नेतृत्व में अम्बेडकर बगीची मधुनगर आगरा में नेताजी सुभाष चन्द बोस की129वी जयन्ती मनायी।
जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय महासचिव डा०श्रीमती मालती चौधरी ने नेताजी के चित्र पर व भारतरत्न डा०भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। कार्यकृम की अध्यक्षता कर रहीं पप्पी धनगर जिलाध्यक्ष को डा०मालती चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गय।
इस मौके पर सुधीर कुलश्रेष्ठ,श्रीमती अर्चना फौजदार,लक्ष्मी कुशवाह तथा सैकडों की संख्या में आशा बहने उपस्थित रहीं।