रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में वीरवार को नेहरू नगर भाजपा कार्यालय पर SIR अभियान की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अभियान में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले अभियान संयोजक सुभाष शर्मा, सह संयोजक अमित रंजन, मॉनिटरिंग संयोजक पंकज भारद्वाज और कामेश्वर त्यागी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि SIR अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और 60% मतदाताओं के फॉर्म जमा हो चुके हैं। अभियान की समय सीमा 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई है एवं कम फॉर्म वाले बूथों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
अभियान संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा कि अभियान नेतृत्व और सुनियोजन के बल पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वहीं सह संयोजक अमित रंजन ने बताया कि कार्यकर्ता अध्यक्ष मयंक गोयल के मार्गदर्शन में पूरी क्षमता से जुटे हुए हैं और अभियान को सेवा मिशन के भाव से आगे बढ़ा रहे हैं।
समीक्षा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पदाधिकारी ललित कश्यप, प्रीति चंद्र राय, अमृता सिंह, डा ऋचा भदौरिया, राज पांडेय, कुलदीप कसाना, देवेंद्र गिरी, महताब त्यागी, प्रताप सिशोदिया, सतीश मिश्रा, अवधेश यादव, सविता त्यागी, राम त्यागी, नोमिश पांडेय, उत्तम कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी ने बताया कि SIR अभियान को लोकतंत्र के जनसहभागिता महाअभियान के रूप में लिया गया है, बूथ स्तरीय टीमें सक्रिय हैं और संगठन शत-प्रतिशत कवरेज की ओर बढ़ रहा है।
बैठक का समापन सम्मानित पदाधिकारियों को शुभकामनाओं के साथ हुआ और संगठन ने दूसरे चरण को अधिक प्रभावी रूप में लागू करने का संकल्प लिया।