◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्श्क मोर्चा के महानगरर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन पर उनकाा स्वागत किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें योगी आदित्यनाथ जैसे संत मुख्यमंत्री का स्वागत करने का मौका मिला। उनका यह दौरा गाजियाबाद के विकास कार्यों और प्रशासनिक समीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, सुरक्षा और उन्नति का जो माहौल बना है, वह आज सभी के लिए प्रेरणादायक बन चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ईमानदार, कर्मठ, लगनशील, समाज, उत्तर प्रदेश व जनता के लिए समर्पित और उत्तर प्रदेश को विकास के शिचर तक पहुंचाने के लिए दृढ संकल्पित योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्ख्यमंत्री मिलना परम सौभाग्य की बात है। पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की जनता को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में गाजियाबाद जनपद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा इसी प्रकार निरंतर बहती रहेगी और हमारा उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।