रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पर्वतीय प्रवासी जनकल्याण समिति पंजी के तत्वाधान में इंदिरापुरम में पांच दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्री राम शोभा यात्रा निकाली गई।
उत्तराखंड महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व पर निकाली गई यह श्री राम शोभा यात्रा इंदिरापुरम के मंगल चौक से प्रारंभ हुई, जो इंदिरापुरम क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होती हुई, उत्तराखंड महोत्सव मेला स्थल शिप्रा मॉल के ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई ।
श्रीराम की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं उत्तराखंड के सांस्कृतिक भजनों पर नृत्य करती झूमती नजर आई, वही शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने अपने हाथों में श्रीराम ध्वज लिए हुए थे और वे जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम शोभायात्रा में उत्तराखंड समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल थे। श्रीराम शोभायात्रा के बाद शिप्रा मॉल के ग्राउंड पर भूमि - पूजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष सागर रावत ने श्रीराम शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, वही पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया। सागर रावत ने सभी गाजियाबाद के निवासियों को उत्तराखंड महोत्सव मेला 2025 में आकर महोत्सव का आनंद और उत्तराखंड संस्कृति को समृद्ध करने के लिए सहयोग का आग्रह भी किया।