◼️आर्य समाज राजनगर के 42 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सामवेदीय यज्ञ में बडी संख्या में लोगों ने आहुति दी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- आर्य समाज राजनगर के 42 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सामवेदीय यज्ञ में बडी संख्या में लोगों ने आहुति दी। यज्ञ आचार्य सोमदेव ने कराया। यज्ञमान सौरभ गर्ग व सुमन गर्ग रहे। आचार्य सोमदेव शास्त्री ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति ही उन्नति के शिखर को प्राप्त कर सकता है। बुद्धिमान व्यक्ति सदमार्ग पर चलते हुए समाज व देश हित में कार्य करता है और समाज व देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढाता है।
भजन उपदेशक पंडित कुलदीप आर्य नेे ईश्वर भक्ति के भजन सुनकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आर्य समाज राजनगर के प्रधान डॉक्टर वीरेंद्र नाथ सरदाना ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन मंत्री सत्यवीर चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति रविवार 23 नवंबर को होगी। श्रद्धानंद शर्मा ओमप्रकाश आर्य, कौशल गुप्ता, शिल्पा गर्ग आदि भी मौजूद रहे।