हरिद्वार में‌ भारी फोर्स के बीच सरकारी भूमि पर ‌बनी ‌अवैध मजार ‌पर चला ‌ प्रशासन का बुलडोजर




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- जिले में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन का बुलडोजर अक्सर अतिक्रमण के खिलाफ गरजता नजर आ रहा है। मंगलवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब 2 बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर‌ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान जारी है।                                            
इसी कड़ी में हरिद्वार में एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी मजार के संचालकों को सिंचाई विभाग ने पूर्व में नोटिस जारी किया था, लेकिन समय सीमा होने पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने ‌ जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में पहले ही इस संबंध में नोटिस देकर मजार संचालकों को अतिक्रमण हटाने का मौका दिया था, लेकिन अतिक्रमणरियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ‌उक्त कार्यवाही की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post