रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- साहिब श्री गुरु नानक देव साहिब जी के 556 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार गुरुद्वारा दरबार दशमेश प्रताप विहार , गाजियाबाद में श्रद्धा ओर सिमरन के साथ मनाया गया है। जिसमे दिल्ली शीश गंग साहिब से ज्ञानी अजीत सिंह व दशमेश दरबार के हजूरी रागी ज्ञानी प्रभजोत सिंह ने कीर्तन गायन किया। इस कीर्तन दरबार में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाया।
कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरित हुआ व दीपमाला हुई। इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने सभी को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बताया कि गुरु नानक देव सर्व समाज के साझा पीर हे, जिनके उपदेश अलौकिक व सर्व मान्य है,गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह बिट्टू, जुझार सिंह व महासचिव सुखविंदर सिंह ने सम्मानित व निष्काम सेवा करने वाले लोगो को सिरोपा प्रदान किया
इस अवसर पर सरदार रवींद्र सिंह जोली, के दयाल सिंह,संदीप सिंह,रामवीर सिंह,हरविंदर सिंह,जगमोहन सिंह,जतिन ,ललित , गोल्डी,गुरप्रीत सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।