शहर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी में उमडा जन सैलाब




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर विधानसभा क्षेत्र में “रन फॉर यूनिटी” मार्च का भव्य आयोजन किया गया। मार्च में समाजसेवी, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, महामाया स्टेडियम के खिलाड़ी, आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी, सिविल डिफेंस तथा सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा में उमड़ा अद्भुत जनसैलाब देखने लायक था, और जिस-जिस मार्ग से यह यात्रा निकली, वहाँ लोगों में उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति का विशेष जोश देखने को मिला।
रन फॉर यूनिटी यात्रा शहीद पथ, नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई स्वदेशी चौक, प्रताप विहार पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में अनेक व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 यात्रा में शामिल प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व मेयर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, मानसिंह गोस्वामी, पवन गोयल, बलदेव राज़ शर्मा, बालेश्वर त्यागी संयोजक संजयकांत, सहसंयोजक मनोज यादव, एसपी सिंह, करनाल टीपी त्यागी,शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, विजयनगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, गांधीनगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, उनके मंडलों के पदाधिकारी, अनेक पार्षदगण तथा कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा समापन पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post