सरदार बलप्रीत सिंह ने व्यापारी समागम के सफल आयोजन के लिए शहर विधायक संजीव शर्मा को बधाई दी


◼️रोजबेल पब्लिक स्कूल में हुए व्यापारी समागम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर व सांसद अतु गर्ग ने जीएसटी की नई दरों की जानकारी दी

◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रोज़बेल पब्लिक स्कूल विजय नगर में शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा  व्यापारी समागम का आयोजन किया गया। समागम की सफलता के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्षद सरदार बलप्रीत सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समागम व्यापारियों की सिर्फ एक सभा नहीं थी, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की व्यापारियों के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह गर्व का विषय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश हरीश ठाकुर मौजूद रहे। 

उन्होंने व्यापार जगत की चुनौतियों और समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जीएसटी की नई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में और भी अधिक सुविधा होगी। यह नई दरें व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगी और व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगी। सम्मेलन में  सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, गाजियाबाद लोहा मंडी के अध्यक्ष अतुल जैन, भाजपा के महानगर महामंत्री और जीएसटी रिफॉर्म के महानगर संयोजक राजेश त्यागी व शहर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष, बडी संख्या में मौजूद व्यक्तियों ने इस आयोजन को सफल बनाया। उनकी उपस्थिति ने यह दर्शाया कि पूरी बीजेपी टीम व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट है। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने व्यापारी समागम के सफल आयोजन के लिए शहर विधायक संजीव शर्मा को बधाई दी और कहा कि   उनकी उपस्थिति और कुशल नेतृत्व ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई दी। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों और निर्णयों ने ही देश और प्रदेश में व्यापार के लिए एक अनुकूल माहौल बनाया है। हम सभी को मिलकर एक ऐसे समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करना है, जहां व्यापार-उद्योग की राह में कोई बाधा न हो और देश विकास के क्षेत्र में नित आयाम स्थापित करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post