◼️श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ट्रस्ट विजयनगर की रामलीला में  सरदार बलप्रीत सिंह ने दशहरा पर्व पर पूर्ण सहयोग दिया 
रिपोर्ट :- अजय रावत 
गाजियाबाद :- श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ट्रस्ट विजयनगर की रामलीला में गुरूवार को दशहरा पर्व पर रावण का वध हुआ, जिसके पश्चात पुतलों का दहन किया गया। रावण वध व पुतलों का दहन देखने के लिए 20 हजार राम भक्त रामलीला मैदान पहुंचे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने गुरूवार को दशहरा पर्व पर व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग दिया, जिसके लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर रामभक्तों ने उनकी सराहना की। श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ट्रस्ट विजयनगर द्वारा इस वर्ष भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है और इसमें सरदार बलप्रीत सिंह पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। 
गुरूवार को दशहरा पर्व पर तो व्यवस्था बनाने में पूरे दिन व रामलीला मंचन तक पूर्ण सहयोग दिया।  सरदार बलप्रीत सिंह  भगवान राम की आरती में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक हैं। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध कर बुराई, असत्य व अधर्म का नाश कर अच्छाई, सत्य व धर्म की स्थापना की थी। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि बुराई, असत्य व अधर्म भले ही कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, मगर अच्छाई, सत्य व धर्म की ताकत के आगे वे कभी भी टिक नहीं सकते हैं और उनका अंत निश्चित है। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के आदर्शो को जीवन में उतारना चाहिए, तभी एक बार पुनः रामराज्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी। सरदार बलप्रीत सिंह ने भव्य व शानदार लीला मंचन के लिए श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ट्रस्ट विजयनगर के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।