श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गाजियाबाद में दशहरा पर्व, गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गाजियाबाद में दशहरा पर्व, गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने सभी को दशहरा पर्व, गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। भगवान राम ने इसी दिन लंकापति रावण का वध किया था और धर्म, न्याय, सत्य व अच्छाई की स्थापना की थी। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि अधर्म कभी भी धर्म के आगे टिक नहीं सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। 

शैक्षिक डीन पी शिवा ने भी सभी को दशहरा पर्व, गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई दी और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्यए अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को सजीव रूप में मंच पर उतारा। ष्वैष्णव जन तो और ष्रघुपति राघव राजा राम की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने बापू के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ से भी उनके विचारों को भावपूर्ण शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post