विश्व विख्यात डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली के साथ नवरात्र महोत्सव में शामिल होना बहुत सम्मान की बात हैः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएस 7 सोसाइटी में नवरात्र महोत्सव में द ग्रेट खली मुख्य अतिथि व सरदार बलप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह के लिए रविवार का दिन बहुत ही खास रहा। वे क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएस 7 सोसाइटी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में विश्व विख्यात डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दिलीय सिंह राणा, द ग्रेट खली के साथ शामिल हुए। द ग्रेट खली महोत्सव के मुख्य अतिथि व सरदार बलप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि थे। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि रविवार का दिन उनके लिए बहुत खास रहा। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएस 7 सोसाइटी में चल रहे नवरात्रि महोत्सव में द ग्रेट खली के साथ एक गेस्ट के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि द ग्रेट खली का जितना विशाल व्यक्तित्व है, उतना ही उनका विनम्र स्वभाव है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। द ग्रेट खली से मिलकर और उनके विचार सुनकर बहुत अच्छा लगा। सफलता के सबसे ऊँचे शिखर को छूने के बाद भी वे ना सिर्फ विनम्र व मिलनसार हैं, बल्कि खुद को बहुत ही साधारण इंसान मानते हैं, जो उनकी महानता का प्रमाण है। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने नवरात्र महोत्सव में आमंत्रित करनंे के लिए कमल तनेजा, मयंक, आनंद बाजपेई और पूरी जीएस 7 कमेटी, सभी आयोजकों व उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस शाम को इतना खास बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post