◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा, जन्मदिन पर उमड़े लोगों की भीड़ से फिर साबित हो गया कि विधायक संजीव शर्मा लोगों के दिलों पर राज करते हैं
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शहर विधायक संजीव शर्मा का जन्मदिन रविवार को लोहिया नगर के अग्रसेन भवन के सामने स्थित ग्रेंड पेटल्स में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने संजीव शर्मा को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सरदार बलप्रीत सिंह कहा कि शहर विधायक संजीव शर्मा जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहते हैं। सभी को पूरा मान सम्मान देते हैं और उनकी समस्या के समाधान हेतु हर समय तैयार रहते हैं। अपने कार्यालय ही नहीं घर पर भी लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान कराते हैं।
अपने विधानसभा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करके लोगों से मिलकर वे स्वयं समस्याओं का पता लगाते हैं और उनका समाधान कराते हैं। उनके लिए जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर का विकास कराना ही एकमात्र प्राथमिकता है। अपनी सरलता, विनम्रता व मिलनसार व्यवहार के चलते वे हरदिल अजीज हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को लेकर लोगों में इतना उत्साह रहा कि पूरा शहर ही उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़ा। गाजियाबाद ही नहीं आसपास के शहरों से भी लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए। उनका जन्मदिन लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड गया है।