पूरा शहर विधायक संजीव शर्मा का जन्मदिन रविवार 14 सितंबर को धूमधाम से मनाएगाः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️जनमदिन का समारोह अग्रसेन भवन के सामने ग्रेंड पेटल्स में होगा

◼️लोगों के दिलों पर राज करने वाले विधायक संजीव शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आसपास के शहरों से भी हजारों लोग आएंगे



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने शहर विधायक संजीव शर्मा को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि शहर विधायक संजीव शर्मा का जन्मदिन रविवार 14 सितंबर को है और पूरा शहर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। उनका जन्मदिन रविवार 14 सितबर को लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन के सामने ग्रेंड पेटल्स में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक मनाया जाएगा। शहर विधायक सभी के सुख-दुख में सदैव साथ खडे रहते हैं। 

भाजपा कार्यकर्ता हों या आम जनता सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। जनता की समस्या के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। उनसे कभी भी कोई भी आसानी से मिल सकता है। अपने घर व कार्यालय दोनों ही जगह वे आम जनता की समस्या सुनकर उनकी समस्या का समाधान कराते हैं। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करके लोगों से मिलकर वे स्वयं समस्याओं का पता लगाते हैं और उनका समाधान कराते हैं। अपनी सरलता, विनम्रता व मिलनसार व्यवहार के चलते वे हरदिल अजीज हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को लेकर शहर के लोगों में बहुत अधिक उत्साह है। 

रविवार 14 सितंबर को लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन के सामने ग्रेंड पेटल्स में विधायक संजीव शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए गाजियाबाद ही नहीं आसपास के शहरों से भी लोग पहुंचेंगे और उनका जन्मदिन लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post