रोज़बेल पब्लिक स्कूल ने वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोज़बेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं और 12 वीं के कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को धन प्रबंधन, निवेश आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला का संचालन क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्राध्यापक सीए डॉ एन एन पांडे व सीएमए डॉ अमित कुमार अरोड़ा ने किया। 

उन्होंने विद्यार्थियों को धन प्रबंधन, बचत की आदत विकसित करने और शुरुआती उम्र में निवेश के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि सही वित्तीय आदतें ही जीवन में आर्थिक स्थिरता और सफलता की कुंजी हैं। रोज़बेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अकादमिक यशमीत सिंह ने  कहा किए श्वित्तीय साक्षरता की शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए। यदि विद्यार्थी अभी से बचत और निवेश की आदत डालें, तो भविष्य सुरक्षित और सफल होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post