रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) के दिल्ली गेट कार्यालय पर उनके बड़े भाई देवेंद्र मित्तल (मेदी वाले) का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का सबसे पावन क्षण वह रहा जब उनकी माताजी श्रीमती शकुंतला देवी (आयु लगभग 90 वर्ष) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। माताजी का आशीर्वाद समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
इस अवसर पर परिवारजनों में उनके सुपुत्र निखिल एवं अंशुल मित्तल, पोते तथा चचेरे भाई एवं दिल्ली गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल मौजूद रहे।
साथ ही समाज के अनेक गणमान्यजन एवं शुभचिंतक जैसे दीपक शर्मा, दुष्यंत गुप्ता, यशवर्धन शिल्वी, मनीष दीक्षित, अंकुर गोयल, सुमित गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।