रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में साइंस एवम ग्लोबल गैदरिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न देशों की कला, संस्कृति, खेल, विज्ञान, भाषा, साइंस आदि की झलक दिखाई। प्रदर्शनी का उदघाटन स्कूल की निदेशिमा मुनीष अग्रवाल व स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने जंगल को लाइफ को दर्शाया।
प्राइमरी के बच्चों ने अपने मॉडलों से क्रिएटिव इनोवेशन, साइंस डिपलोमैसी व ग्लोबल हैल्थ को दर्शाया। जूनियर तथा सीनियर विंग के बच्चों ने भारत के अलावा नेपाल, स्पेन, थाइलैण्ड,जर्मनी, फ्रॉस, दुबई, सिंगापुर, साउथ कोरिया, जापान, कतर आदि देशों की कला संस्कृति, वाणिज्य, खेल, विज्ञान भाषा तथा खान-पान आदि को दर्शाया। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को विभिन्न देशों की कला, संस्कृति, खान-पान व रहन-सहन की जानकारी मिलती है, साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढता है।