परमात्मा को मनुष्य के प्रत्येक कर्म का ज्ञान रहता हैः आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी


◼️आर्य समाज राजनगर के वेद प्रचार सप्ताह का समापन हुआ


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आर्यसमाज राजनगर द्वारा आयोजित वेद प्रचार सप्ताह का समापन रविवार को   आत्मपावन यज्ञ, भजन व वेद प्रवचन के कार्यक्रम से हुआ। समापन समारोह में बडी संख्या में लोग पहुंचें और विश्व कल्याण की कामना से हवन में आहुति दी। यज्ञोपरान्त वैदिक आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी ने कहा कि मनुष्य के प्रत्येक कर्म का ज्ञान परमात्मा को रहता है। वह जैसा फल करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। परमात्मा के न्याय में कभी कोई त्रुटि नहीं रहती है। 

अतः मनुष्य को हमेशा शुभ कर्म ही करने चाहिए और कभी भी ऐसा कर्म नहीं करना चाहिए, जिससे किसी पर बुरा असर पडे। परमेश्वर के न्याय में कोई त्रुटि नहीं होती है द्य भगवान् से डरकर शुभ कर्म ही करने चाहियें।ं आर्य भजनोपदेशक भीष्म आर्य ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की अध्यक्षता ओमप्रकाश आर्य ने की। संचालन सत्यवीर चौधरी ने व श्रद्धानंद शर्मा ने किया। डॉ  वी एन सरदाना, मोती लाल गर्ग, सुरेश कुमार गर्ग, कौशल गुप्ता, शिल्पा गर्ग आदि ने भी सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post