सब जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल के खिलाड़ियों ने किया कमाल



◼️34 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना गुरूकुल द स्कूल
 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सहारनपुर के डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में 16 व 17 अगस्त कौ सब जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल का दबदबा रहा जिसने 10 गोल्ड समेत 34 पदक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप भी जीत ली। स्कूल की फिजिकल एजुकेशन कोर्डिनेटर मंजू नायाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 34 खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

बालिका वर्ग में स्कूल का पूरी तरह से दबदबा रहा और स्कूल ने सभी 10 गोल्ड मेडल बालिका वर्ग में ही जीते। बालिका वर्ग में 8 पदक व 6 कांस्य पदक भी जीते। बालक वर्ग में स्कूल को 10 मेडल मिले। बालिका वर्ग में मैथिली चौधरी, पूर्णा भारद्वाज,  सेजल सबीखी, तृप्ति त्यागी, अद्विका तिवारी, हुमैरा चौधरी, आहलया सिंह, अमोलिका सिंह, केशवी भारद्वाज व क्लारिसा खुटैल ने गोल्ड मेडल जीता। इशानी राज़दान, आरोही माहेश्वरी, अविका अग्रवाल, गम्या बिष्ट, इनाया खान, कुमुद भास्कर, काव्या सैनी, अविका सिंह, ने रजत पदक जीते। राध्या सिंह, आद्या चौधरी, आध्या गुप्ता, मिशिका जैन, दीवा झिजारिया व मान्या सक्सेना ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग में प्रणव अरोड़ा, प्रिंस तोमर व नकुल चौधरी ने रजत पदक जीते। नियोम शर्मा, अयांश भाटिया, जक्ष खुटैल, निशित सोनी, भवनीत सिंह, रूद्र चौहान व रणविजय सिंह ने कांस्य पदक जीते। 

पदक विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को स्कूल में स्वागत किया गया। स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्कूल का ही नहीं अपने जनपद का भी नाम रोशन किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार का शानदार प्रदर्शन कर स्कूल, जनपद, उत्तर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post