◼️नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा, सौंदर्यकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शहर विधायक संजीव शर्मा एवं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह के प्रयासों से पटेल मार्ग का गुरु तेग बहादुर साहिब जी चौक जल्द ही गाजियाबाद की शान बनेगा। चौक के सौंदर्यकरण का कार्य नगर निगम द्वारा शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह को नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने दी।
शहर विधायक संजीव शर्मा चौक के सौंदर्यकरण के लिए प्रयासरत हैं और सरदार बलप्रीत सिंह ने उन्हें गुरु तेग बहादुर साहिब जी चौक के सौंदर्यकरण की मांग कां लेकर ज्ञापन दिया तो नगरायुक्त ने उन्हें बताया कि वे स्वयं चाहते हैं कि इस चौक का जल्द से जल्द सौंदर्यकरण हो और ऐसा सौंदर्यकरण हो कि जो मिसाल बने और पूरा गाजियाबाद उसे देखे। गुरु तेग बहादुर के आने वाले 350वें शहादत दिवस से पहले चौक का सौंदर्यकरण होने से गुरु तेग बहादुर की स्मृति का सम्मान तो होगा ही, साथ ही बल्कि गाजियाबाद शहर की सुंदरता और गौरव भी बढेगा। गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर देश नहीं पूरी दुनिया उनकी शहादत को प्रणाम करेगी।
अतः उनके शहादत दिवस से पहले इस चौक का सौंदर्यकरण उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। इससे न केवल गुरु तेग बहादुर की स्मृति का सम्मान होगा बल्कि गाजियाबाद शहर की सुंदरता और गौरव भी बढेगा। सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि चौक के सौंदर्यकरण के लिए शहर विधायक संजीव शर्मा खुद प्रयासरत हैं और यह कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल है।