रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया। स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के अद्भुत प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। समारोह की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा व आरती से हुई। बच्चों ने भगवान कृष्ण के जन्म, उनकी माखन चोरी, रासलीला आदि लीलाओं को प्रस्तुत कर सभी को भगवान कृष्ण की भक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया तो हर कोई भाव-विभोर हो गया।
श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चो को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। ंसंस्था की निदेशिका निधि देवेश्वर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आध्यात्मिकता, संस्कृति और आत्मविश्वास का विकास होता है। दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से कम नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और समर्थन की आवश्यकता होती है। सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। मनीराम पाठक, सुनीता, आरती, अंजलि निखत, प्राची आदि भी मौजूद रहे।