◼️हम धर्म के मार्ग पर चलेंगे तो भटकेंगे नहींः महामंडलेश्वर स्वामी
◼️स्वरूपानंद यति महाराज दीपक यादव के निवास पर हुए रूद्राभिषेक में शामिल हुए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- केआई 158 कविनगर में समाजसेवी दीपक यादव के निवास पर बुधवार 13 अगस्त को रूद्राभिषेक हुआ। रूद्राभिषेक में भक्तों को श्रीमद परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रौत्रिय ब्रहमनिष्ठ जूना अखाडे के महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने धर्म चर्चा भी की। महाराजश्री ने कहा कि रूद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट व दुख-दर्द कर उसकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का मानव मार्ग से भटक रहा है तो उसका प्रमुख कारण संस्कारों का अभाव है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दें, तभी वे समाज, धर्म व देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा कर पाएंगे।
महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज ने कहा कि हम भटकें ना, इसके लिए हमें धर्म के मार्ग पर चलना होगा। दीपक यादव ने महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का स्वागत अभिनंदन किया। सांसद अतुल गर्ग, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक वतन आदि भी मौजूद रहे।