रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय आरडीसी 4 पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट द्वारा अयूब अली निवासी पाबी लोनी को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिला सचिव अयूब अली ने कहा कि में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का और जिला अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं और जो दायित्व और जिम्मेदारी मुझे दी गई है में उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगा और तन मन धन से पार्टी की सेवा करूंगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव नितिन त्यागी महानगर महासचिव राजन कश्यप महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित
फरीद अली पूर्व लोनी नगर अध्यक्ष डॉ भारत राम ठाकुर नवीन कुमार शर्मा महानगर सचिव रिजवान चौधरी राहुल रावत कार्यालय प्रभारी।