जगतार सिंह भट्टी को महानगर कांग्रेस कमेटी में मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी विचारधारक नेता और कार्यकर्ता जगतार सिंह भट्टी को महानगर कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करके महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद पर पुष्प माला और कांग्रेसी पटका पहनकर स्वागत किया गया। 

कांग्रेस में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां एवम् शुभकामनाएं दी । आशा है कि जगतार सिंह भट्टी कांग्रेस विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस में कांग्रेसी विचारधारा के अनुरूप निष्ठा और प्रतिबद्धता से अपना सार्थक योगदान प्रदान करेंगे l 

उक्त मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष एवम् संगठन प्रभारी विकास शर्मा, जग्गू प्रधान, उपाध्यक्ष श्रीचंद दिवाकर, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, कार्यालय सचिव रामबाबू शर्मा, मीडिया प्रभारी एवं विधि विभाग अध्यक्ष चन्द्रपाल एडवोकेट एवम् राजेंद्र बाबू आदि कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post