रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सांसद अतुल गर्ग को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने विधायक संजीव शर्मा के साथ सांसद अतुल गर्ग को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि सांसद अतुल गर्ग जहां एक और जनपद का ऐतिहासिक विकास करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सांसदों के जो प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजे, जिनमें सांसद अतुल गर्ग भी शामिल थे। उन्होंने कई देशों में जाकर ना सिर्फ पाकिस्तान को बेनकाब किया, साथ ही भारतीय जवानों के पराक्रम व शौर्य की गाथाएं भी सुनाई, जिससे हर देशवासी गौरवान्वित हो गया।