सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल द्वारा सजग युवा मंच 6.0 एवं बाल संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल ने राजधानी युवा संसद के सहयोग से सजग युवा मंच 6.0 एवं बाल संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 अगस्त 2025 को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन, वाइस चेयरमैन नमन जैन, डायरेक्टर प्रशासन प्रणव जैन, प्रिंसिपल डॉ.गीता जोशी, डायरेक्टर स्किल्स एंड कैपेसिटी बिल्डिंग डॉ. सीएस नायर तथा राजधानी युवा संसद के सहसंस्थापक एडवोकेट ईशा कपूर और एडवोकेट जय सैनी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन, वाइस चेयरमैन नमन जैन ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति व समाज में सकारात्मक योगदान हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने सभी विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और विभिन्न प्रतिनिधियों के रूप में उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने विचार और निर्णय के अधिकार को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करते हुए जिस आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ वैश्विक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार रखा, वह भविष्य में उनकी सफलता और नेतृत्व क्षमता का सशक्त संकेत है।

वाइस चेयरमैन नमन जैन ने छात्रों को वैश्विक मुद्दों के महत्व से अवगत कराया और कहा कि ऐसे युवा सांसद ही भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों के माध्यम से राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इनमें वन नेशन वन इलेक्शन बिल, डिजिटल उत्तर प्रदेश का रोडमैप, 1975 की आपातकालीन स्थिति, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का विनियमन, कोविड-19 से मिले सबक, वैश्विक साइबर सुरक्षा, लोक सभा, मतदान की प्रक्रिया, संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका जैसे विषय शामिल रहे।

सजग युवा मंच 6.0 ने प्रतिभागियों को संवाद, शोध और नेतृत्व कौशल विकसित करने का सशक्त अवसर प्रदान किया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक व भविष्य के नेता बनने की दिशा में प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं दक्ष कार्यकारी बोर्ड के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विषयों पर गंभीरता, तार्किकता और परिपक्वता से अपने विचार रखे। उनकी गहन शोधपूर्ण तैयारी एवं प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post