रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार शूटिंग बॉल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 24 अगस्त 2025 तक कालचक्र मैदान ,बोधगया बिहार में किया गया। जिसमें 23 राज्यों के लगभग 600 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेम कुमार, सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार रहे। एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।
बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय चैंपियन बनी। उत्तर प्रदेश में क्वार्टर फाइनल मैच में वेस्ट बंगाल को 21-11,21- 12 से,सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 21- 13, 21 -13 से तथा फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 21-10,21 -18 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महाराष्ट्र दूसरे तथा हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में राजस्थान ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
राजस्थान ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को 21-8,21-7 से तथा सेमीफाइनल मैच में गुजरात की टीम को 21- 18 ,21 -15 से तथा फाइनल मैच में पंजाब की टीम को 21-17, 21-16 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। राजस्थान पहले पंजाब दूसरे तथा महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहे।
गाजियाबाद की रहने वाली उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विद्या को बालिका वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया तथा उसे पुरस्कार स्वरूप रुपए 11000 प्रदान किए गए इसी तरह बालक वर्ग में राजस्थान के मिथेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया तथा रुपए 11000 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए ।
बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय खिताब जीतने पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष ,पूर्व सांसद, डॉक्टर अनिल अग्रवाल, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अंजुल अग्रवाल, महासचिव जीत राज तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय प्रमुख, जिला शूटिंग बॉल संघ के अध्यक्ष श्री गुलशन भंमबरी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मदनपाल सिरोही ने अपनी शुभकामना दी।