रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद अशोक त्यागी ने छबील लगाकर मीठे शर्बत का वितरण किया। हजारों लोगों ने शर्बत ग्रहण कर गर्मी में राहत महसूस की और अशोक त्यागी का धन्यवाद किया। अशोक त्यागी ने प्रहलादगढी वसुंधरा में छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया। छबील कई घंटे तक लगी जिसमें राहगीरों के अलावा ठेली-पटरी आदि लगाने वालों ने भी शर्बत ग्रहण किया।
अशोक त्यागी ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड रही है। डॉक्टर तो लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं, मगर काम-धंधे या जॉब पर जाने वाले लोगों के लिए यह संभव नहीं है। उन्हंें तो गर्मी में भी बाहर निकलना पड रहा है। पहले जगह-जगह प्याउ होती थी तो लोगों को शीतल पानी मिल जाने से गर्मी से कुछ राहत मिल जाती थी। अब प्याउ परम्परा खत्म हो जाने से लोगों खासकर राहगीरों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पडता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के लिए ही मीठे शर्बत की छबील लगाकर हजारों लोगों को मीठा शर्बत पिलाया गया।