◼️इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नालियों का निर्माण विधायक निधि से होगा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विधायक संजीव शर्मा जबसे शहर विधायक बने हैं, तभी से शहर में विकास कार्यो की आंधी चल रही है। हर रोज नए-नए विकास कार्यो के उदघाटन हो रहे हैं। विकास की इस कडी में बुधवार को गांव मवई में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। शहर विधायक संजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ पूजा-अर्चना कर व नारियल फोडकर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
शहर विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि वार्ड 58 के गांव मवई में विधायक निधि से तेजस के मकान से देवकीनंदन के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नालियों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक संजीव शर्मा ने किया। क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें संजीव शर्मा जैसा जन प्रतनिधि मिला, जो दिन-रात शहर का विकास कराने में लगे हैं। वे खुद लोगों के घर पहुंचते हैं और उनसे पूछते हैं कि कोई परेशानी तो नहीं है। कोई परेशानी होने पर उसे बताया जाता है तो उसका तुरंत निराकरण कराते हैं।
विधायक संजीव शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सबने अपने अमूल्य वोट से विजयी बनाया है तो आप सभी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।