◼️भगवान राम व मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य का आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन मकरेडा में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता तथा मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वै़द्य की देखरेख में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान में रविवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां सिद्विदात्री की पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन भी किया गया। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने विधि-विधान से भगवान राम व मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर उनसे सुख-समृद्धि का वर मांगा।
भक्तों पे महंत मुकेशानंद गिरी वैद्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि सनातन धर्म में बहुत ही मळत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन ही भगवान राम ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया था। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। भारत की पहचान ही भगवान राम से है। सर्वव्यापी, सर्वव्यापक भगवान राम ही कण-कण में बसे हैं। उनका नाम लेने भर से ही मनुष्य इस संसार रूपी भव सागर से पार उतर जाता है।
राम नाम की महिमा का इसी से पता चल जाती है कि दुख-सुख हर समय परिस्थिति में हमारे मुख से राम नाम ही निकलता है। उन्होंने कहा कि मां सिद्धिदात्री की आराधना से हर प्रकार की सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से ही सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं। उन्होंने बताया कि मां भगवती की कृपा तथा श्री सदगुरु श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के आशीर्वाद से मंदिर में एक वर्ष से अनवरत मां भगवती का अनुष्ठान चल रहा है।
यह अनुष्ठान सोमवार 7 अप्रैल को सम्पूर्ण होगा, जिसके बाद प्रसादी व भंडारे का आयोजन होगा। सोमवार को प्रातः 6.30 बजे से आवाहित देवता पूजन होगा।. प्रातः 7. 30 बजे से रुद्राभिषेक होगा। प्रातः 9 बजे से हवन व 10 बजे से आरती होगी। आवाहित देव भोग व विसर्जन 10.30 बजे होगा तथा प्रसादी का समय प्रातः 10.45 बजे से रहेगा।.