क्रॉसिंग रिपब्लिक गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन ने किया विधायक संजीव शर्मा का किया अभिनंदन


◼️क्रॉसिंग रिपब्लिक गुरुद्वारा पर खुले नाले को बंद करने की मांग की 

◼️बलप्रीत सिंह भाजपा में सिख समाज का उभरता हुआ युवा चेहरा 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में क्रॉसिंग रिपब्लिक गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन व ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध गुरमीत सिंह व गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह ने विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात कर कृपाण देकर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान क्रॉसिंग रिपब्लिक गुरुद्वारे की मुख्य समस्या खुले नाले को बंद कराने की मांग की। 

इस दौरान गुरमीत सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में सिख धर्म की संगत गुरुद्वारे में मत्था टेकने आती है। खुले नाले के कारण वहां गंदगी फैली रहती है व दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने बताया कि ये समस्या वर्षों से ज्यों की त्यों बनी हुई है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है लेकिन लोकप्रिय विधायक संजीव शर्मा निरन्तर आमजन के हित के कार्य कर रहे हैं तो उनसे आशा ही नहीं विश्वास है कि इस समस्या का शीघ्र ही निस्तारण होगा। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह की बात की जाए तो जब से उन्होंने मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की कमान संभाली है उन्होंने न केवल संगठन को मजबूत किया बल्कि निरन्तर आमजन के साथ जुड़कर उनका विश्वास बने हुए हैं। सिख समाज में महानगर के अंदर बलप्रीत सिंह युवाओं में उभरता हुआ नाम है। सिख समाज के अंदर उनके अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के प्रति एक अटूट विश्वास जगा है।

वहीं बलप्रीत सिंह भी शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारियों पर खरे उतरे। देखा जाए तो बलप्रीत सिंह भाजपा में सिख समाज का एकमात्र उभरता हुआ युवा चेहरा है। विधायक संजीव शर्मा ने भी पूर्ण आश्वस्त किया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post